ऑटो न्यूज़

34 KM तक माइलेज निकालेगी नई जनरेशन Dzire, 11 नवंबर को लॉन्च होगी सेडान

2024 Maruti Suzuki Dzire Mileage: मारुति सुजुकी 11 नवंबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई जनरेशन डिजायर की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग 11,000 रुपये टोकन के साथ शुरू कर दी है। एआरएआई का दावा है कि ये कार करीब 34 किमी तक माइलेज देने वाली है।

Image

सबसे ज्यादा माइलेज 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ CNG 5MT वेरिएंट में मिलेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर
  • 34 किमी तक माइलेज का है दावा
  • 11 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी

2024 Maruti Suzuki Dzire Mileage: मारुति सुजुकी भारत में नई जनरेशन डिजायर लॉन्च करने वाली है जिसके माइलेज की जानकारी भी अब सामने आ गई है। कंपनी 11 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री शुरू करेगी जिसकी बुकिंग 11,000 रुपये टोकन के साथ शुरू हो गई है। एआरएआई का दावा है कि ये कार करीब 34 किमी तक माइलेज देने वाली है। कार का 1.2-लीटर पेट्रोल 5एमटी वेरिएंट 24.79 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं 1.2-लीटर पेट्रोल 5एएमटी में 25.71 किमी/लीटर तक माइलेज मिलेगा। सबसे ज्यादा माइलेज 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ सीएनजी 5एमटी वेरिएंट में मिलेगा, ये वेरिएंट 33.73 किमी/किग्रा तक माइलेज देगा।

ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे

लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार की खूब सारी जानकरी उजागर कर दी है। ये सेडान नीले रंग में दिखाई दी है जो काफी अलग और आकर्षक है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। नई डिजायर के साथ सनरूफ मिलने की पुष्टि अब हो चुकी है, वहीं एडीएएस जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी कार को मिल सकता है। कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे पैसा वसूल कारों में शामिल हो जाएगी।

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत

माना जा रहा है कि नई जनरेशन डिजाइन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 81 बीएचपी ताकत और 108 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा और इस बार कंपनी ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक या सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। हमारा मानना है कि मारुति नई जनरेशन डिजायर को इसी साल लॉन्च करने वाली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि 6.50 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article