New Maruti Suzuki Dzire को मिलेगी LED लाइटिंग, जल्द भारत में लॉन्च होगी ये कार

New Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी बहुत जल्द भारत में नई डिजायर लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान फिर देखा गया है। ग्राहकों की पसंदीदा किफायती सेडान को इस बार एलईडी टेललाइट के साथ देखा गया है। इसे लॉन्च कर कंपनी त्योहारी सीजन का पूरा फायदा उठाती नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्टिंग करती दिखी 2024 Dzire
  • इस बार नजर आए एलईडी टेल लैंप्स
  • भारत में जल्द लॉन्च की जाएगी कार

New Maruti Suzuki Dzire: भारत में त्योहारों का सीजन आ चुका है और इस मौके का फायदा उठाने के लिए मारुति सुजुकी जल्द नई डिजायर लॉन्च करने वाली है। ग्राहकों की पसंदीदा इस किफायती सेडान को हाल में टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। इस बार के लगे एलईडी टेललाइट नजर आए हैं। बता दें कि नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई नई जनरेशन स्विफ्ट पर आधारित होगी। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है। कुल मिलाकर ये नई कार लॉन्च होती ही भारत में हंगामा मचाने वाली है।

2024 Maruti Suzuki Dzire

नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई नई जनरेशन स्विफ्ट पर आधारित होगी

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed