जल्द लॉन्च होने वाली है नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी बहुत जल्द भारत में नई जनरेशन डिजायर लॉन्च करने वाली है। इस कार को हाल में टेस्टिंग के दौरान पुणे के नजदीक देखा गया है। इसपर फिट इक्विपमेंट के अनुसार ये एआरएआई की टेस्टिंग करती देखी गई है। भारतीय मार्केट में इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी नई डिजायर
  • एआरएआई के लिए टेस्टिंग करती दिखी
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही नई कार

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी बहुत जल्द भारत में नई जनरेशन डिजायर लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग करते देखा गया है। पुणे के नजदीक ये कार दिखी है जो एआरएआई माइलेज की टेस्टिंग करती दिखी है। भारतीय मार्केट में इस कार को बेहद पसंद किया जाता है, खासतौर पर फ्लीट सेगमेंट में तो इसकी बंपर डिमांड है। हाल में दिखा टेस्ट मॉडल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है जिससे ये साफ होता है कि बहुत जल्द नई डिजायर भारत में लॉन्च होगी। बता दें कि नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई नई जनरेशन स्विफ्ट पर आधारित होगी। इसे भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और नया के-सीरीज इंजन नई कार को मिलने वाला है।

New Generation Maruti Suzuki Dzire Spotted

नई डिजायर कुछ समय पहले लॉन्च हुई नई जनरेशन स्विफ्ट पर आधारित होगी

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed