ऑटो न्यूज़

28 KM से भी ज्यादा माइलेज वाली नई Hyundai Aura CNG E लॉन्च, कीमत बहुत कम

New Hyundai Aura CNG E Launched: ह्यून्दे इंडिया ने ऑरा सीएनजी रेंज का नया एंट्री लेवल ई वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है जो काफी आकर्षक है। कंपनी ने कम कीमत के साथ इस किफायती कार को खूब सारे सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स दिए हैं।

Image

कंपनी ने बहुत कीमत पर इस सीएनजी सेडान को खूब सारे सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ऑरा सीएनजी ई भारत में लॉन्च
  • 7.49 लाख रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • 28 किमी/किग्रा से भी ज्यादा माइलेज

New Hyundai Aura CNG E Launched: ह्यून्दे इंडिया ने ऑरा सीएनजी रेंज का एंट्री लेवल ई वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। कंपनी की मानें तो भारतीय मार्केट में ईंधन की खपत कम करने वाले और ईको फ्रेंडली कारों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि इसे कम कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। ह्यून्दे ऑरा सीएनजी ई वेरिएंट के अगले हिस्से में पावर्ड विंडो, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, अडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट और 3.5 इंच एमआईडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मिले पैसा वसूल फीचर्स

नई ह्यून्दे ऑरा सीएनजी ई के साथ कार को जेड शेप के एलईडी टेललाइट, 6 एयरबैग्स, सभी सीटों पर 3 पॉइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स भी मिले हैं। कुल मिलाकर कंपनी ने बहुत कीमत पर इस सीएनजी सेडान को खूब सारे सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। यानी इस त्योहारों के सीजन में अगर कोई किफायती कार खरीदने का प्लान है जो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मिलेगा बंपर माइलेज

नए सीएनजी वेरिएंट के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये इंजन 82 बीएचपी ताकत और 114 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मोड में ये 68 बीएचपी और 95 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये 28.4 किमी/किग्रा तक माइलेज देता है। यानी साढ़े सात लाख रुपये में आपको 28 किमी से भी ज्यादा चलने वाली कार का विकल्प मिला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article