2025 Honda Amaze के साथ अब मिलेगा CNG किट, लेकिन फैक्ट्री फिटेड नहीं होगा

2025 Honda Amaze CNG Kit: नई जनरेशन होंडा अमेज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो डीलरशिप लेवल पर आप इसमें सीएनजी किट भी लगवा सकते हैं। ये फैक्ट्री फिटेड नहीं होगा, हालांकि इसकी पिछली जनरेशन को भी डीलर लेवल का सीएनजी किट दिया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 होंडा अमेज को मिला सीएनजी किट
  • डीलरशिप लेवल पर लगाया जाएगा किट
  • फैक्ट्री फिटेड नहीं होगा डीलरशिप लेवल

2025 Honda Amaze CNG Kit: होंडा ने हाल ही में 2025 अमेज भारतीय मार्केट में लॉन्च की है और अब इसके ग्राहकों को नया विकल्प मिला है। नई जनरेशन होंडा अमेज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो डीलरशिप लेवल पर आप इसमें सीएनजी किट भी लगवा सकते हैं। ये फैक्ट्री फिटेड नहीं होगा, हालांकि इसकी पिछली जनरेशन को भी डीलर लेवल का सीएनजी किट दिया गया था। नई अमेज का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर से है जिसके साथ कंपनी ने फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट दिया है। बता दें कि कार खरीदने के बाद इसमें सीएनजी किट लगवाने के आपको अलग से करीब 1 लाख रुपये देने होंगे।

New Generation Honda Amaze CNG Kit

कार खरीदने के बाद इसमें सीएनजी किट लगवाने के आपको अलग से करीब 1 लाख रुपये देने होंगे

7.99 लाख रुपये शुरुआती दाम

होंडा इंडिया ने 7.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.90 लाख रुपये तक जाती है। अब ये कार डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है और ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। नई अमेज अपनी तीसरी पीढ़ी में आ चुकी है और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से इसका मुकाबला भी शुरू हो गया है। इसे 3 वेरिएंट्स - वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है। ऐसे में अगर आप नई फैमिली कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो नई जनरेशन होंडा अमेज बहुत किफायती विकल्प है। इसका लुक और स्टाइल भी बदल गया है जो पहले से ज्यादा आकर्षक है।

End of Feed