ऑटो न्यूज़

2024 Audi Q8 Facelift भारत में हुई लॉन्च, हाइटेक फीचर्स से लोडेड है नई SUV

2024 Audi Q8 Facelift Launched In India: ऑडी ने भारतीय मार्केट में नई क्यू8 फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.17 करोड़ रुपये है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 5 लाख रुपये टोकन देकर ऑडी की आधिकृत डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

Image

इस अपडेटेड एसयूवी के साथ बदली हुई स्टाइल और नए फीचर्स दिए गए है, हालांकि इंजन वही पुराना वाला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑडी क्यू8 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च
  • 1.17 करोड़ रुपये है शुरुआती कीमत
  • 5 लाख रुपये टोकन देकर करें बुक

Audi Q8 Facelift Launched In India: ऑडी इंडिया ने क्यू8 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.17 करोड़ रुपये रखी गई है। इस अपडेटेड एसयूवी के साथ बदली हुई स्टाइल और नए फीचर्स दिए गए है, हालांकि इंजन वही पुराना वाला है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 5 लाख रुपये टोकन देकर ऑडी की आधिकृत डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। दिखने में ये बहुत खूबसूरत एसयूवी है और कॉस्मैटिक बदलाव होने से लुक और भी अच्छा हो गया है।

कलर्स और इंटीरियर

कंपनी ने अपडेटेड क्यू8 एयसूवी को माएथोस ब्लैक, सखिर गोल्ड, ग्लेशियर व्हाइट, वैटोमो ब्लू, टैमरिंड ब्राउन, समुराई ग्रे, वाइकुना बेज और सेटेलाइट सिल्वर रंगों में पेश किया है। ऑडी क्यू8 फेसलिफ्ट एसयूवी के केबिन में भी ग्राहकों को चुनने के विकल्प मिलेंगे। इसका इंटीरियर पेंडो ग्रे, ओकापी ब्राउन, ब्लैक और सेगा बेज थीम पर चुना जा सकता है। इसे नई ग्रिल, नए मेट्रिक्स एलईडी हेडलैंप से जुड़े अलग एलईडी डीआरएल, रिफ्रेश बंपर्स, चौड़ा एयर डैम और नए ओएलईडी टेललाइट्स मिले हैं।

फीचर्स और इंजन

नई ऑडी क्यू8 को 3 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील मिला है, इसके अलावा वर्चुअल कॉकपिट, सेंटर कंसोल पर 2 टच पैनल, पावर्ड और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, एडीएएस सूट, 360 डिग्री कैमरा, बीएंडओ का म्यूजिक सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स एसयूवी को मिले हैं। क्यू8 फेसलिफ्ट में 3.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिला है जो 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। पिछले मॉडल में भी यही इंजन दिया गया था। ये 335 बीएचपी और 500 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article