जिंदगी हो तो ऐसी, मुकेश अंबानी ने खरीदी चौथी Bentley Bentayga Luxury SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 15, 2023, 11:47 AM IST

Mukesh Ambani ने अपने कार कलेक्शन में नई Bentley Bentayga Luxury SUV शामिल की है जो इनकी फैमिली में चौथी बेंटायगा है. इस लग्जरी कार की ऑनरोड कीमत 4.5 करोड़ रुपये है और पुराने मॉडल से ये बिल्कुल अलग है.

KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश अंबानी ने खरीदी चौथी बेंटायगा
  • 4.5 करोड़ रुपये की है लग्जरी एसयूवी
  • अंबानी के गैराज में 200 से ज्यादा कारें

Mukesh Ambani Brings Home Its 4th Bentley Bentayga Luxury SUV: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पास कारों की भरमार है और दुनियाभर की आलीशान लग्जरी कारें उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं. अब मुकेश अंबानी ने अपनी चौथी बेंटले बेंटायगा लग्जरी एसयूवी खरीदी है, लेकिन अंबानी फैमिली द्वारा खरीदी गई पुरानी बेंटले के मुकाबले नई वी8 बेंटायगा बहुत अलग है. जानदार लुक और दमदार इंजन वाली इस बेहतरीन कार की ऑनरोड कीमत 4.5 करोड़ रुपये है. बताने की जरूरत नहीं कि मुकेश अंबानी का लग्जरी गैराज कितना बड़ा है और अब नई कार ने इसमें अपनी जगह बना ली है.

Mukesh Ambanis 4th Bentley Bentayga Luxury SUV

जानदार लुक और दमदार इंजन वाली इस बेहतरीन कार की ऑनरोड कीमत 4.5 करोड़ रुपये है.

भारत की पहली बेंटायगा इन्हीं के पास

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार एसयूवी में एक बेंटले बेंटायगा को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था और अंबानी फैमिली ने ही भारत की पहली बेंटायगा अपने गैराज में शामिल की थी. अंबानी ने 1 करोड रुपये की ये कार हरे रंग में खरीदी थी जो दिखने में बहुत जोरदार है. मुकेश अंबानी द्वारा खरीदी पहली बेंटायगा के साथ 6.0-लीटर का डब्ल्यू12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 600 बीएचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. आकाश अंबानी कई बार इस कार को चलाते देखे गए हैं.

End of Feed