Ola Bike: ये है भारत की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक, एक चार्ज में 500km पार

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में भारत की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज रोडस्टर को भारत में 75,000 रुपये से 2.5 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कुल 3 बाइक्स लॉन्च की गई हैं और इन्हें में से एक भारत की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक है। आइये आपको इसके ख़ास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Authored by: Pawan Mishra Updated Aug 18 2024, 15:28 IST
ओला रोडस्टर​Image Credit : Times Now Digital01 / 05

ओला रोडस्टर​

ओला ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज रोडस्टर को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत 3 बाइक्स लॉन्च की गई हैं।

​ओला रोडस्टर XImage Credit : Times Now Digital02 / 05

​ओला रोडस्टर X

ओला रोडस्टर X इस सीरीज की पहली बाइक है। इसकी कीमत 75,000 रुपये है। इसे 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh यह बाइक 0-40 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी रेंज 200 किलोमीटर है।

ओला रोडस्टर​Image Credit : Times Now Digital03 / 05

ओला रोडस्टर​

यह बाइक 4.5 kWh और 6 kWh के बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है। 0-40 kmph की रफ्तार सिर्फ 2 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी रेंज 248 किलोमीटर है।

ओला रोडस्टर प्रो​Image Credit : Times Now Digital04 / 05

ओला रोडस्टर प्रो​

रोडस्टर प्रो में 16 kWh की बैटरी और 51kW क्षमता वाली मोटर है। यह बाइक 0-40 kmph की रफ्तार सिर्फ 1.7 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 194 किलोमीटर प्रतिघंटा है और इसकी रेंज 579 किलोमीटर है।

भारत की सबसे ताकतवर​Image Credit : Times Now Digital05 / 05

भारत की सबसे ताकतवर​

इस तरह ओला रोडस्टर प्रो भारत की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक है। इस बाइक की कीमत 2,49,999 रुपए है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!