एक्सप्रेसवे-हाईवे पर कितने EV Charging Stations? कब से चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक; 1300 KM लंबे Expressway पर बनेगी डेडिकेटेड लेन

EV Charging Stations: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारे अबतक 4,557 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में 1300 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर इलेक्ट्रिक ट्रकों के संचालन के लिए अलग से ई-लेन का निर्माण किया जाएगा, जो ट्रेनों की भांति पेंटोग्राफ के जरिए ट्रकों को पावर ट्रांसफर करेंगे। आइये जानते हैं किस राज्य में कितने स्टेशन बनकर तैयार हैं?

EV Charging Stations: देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ रहा है। फ्यूल की झंझट से मुक्ति और किफायती सफर को अपनाने की दिशा में लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लिहाजा, सरकार भी इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ा रही हैं। यही कारण है कि स्टेट, नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग मुहैया कराने के लिए व्यापक पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पब्लिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) स्थापित किए जा रहे हैं। एक दावे के मुताबिक, अबतक 1,46,342 किलोमीटर की लंबाई में कुल 4,557 EV चार्जिंग स्टेशन (PCS) स्थापित किए गए हैं। केंद्र की मानें तो दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े एक्सप्रेसवे पर अलग से डेडिकेटेड ई-लेन रोड बनाई जाएगी, जिसमें पेंटोग्राफ (Pantograph) लगाए जाएंगे, जिनके जरिए सीधे ट्रकों को इलेक्ट्रिक सप्लाई होगी।

How Much EV Charging Stations in India

ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन (फोटो-Istock)

किस राज्य में कितने ईवी चार्जिंग स्टेशन?

बुधवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 507 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं, जिसके बाद कर्नाटक में 489, महाराष्ट्र में 459, तमिलनाडु में 456 और राजस्थान में 424 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देश में राज्य/राष्ट्रीय राजमार्गों/एक्सप्रेसवे पर कुल 4,557 ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) स्थापित किए गए हैं।

End of Feed