Honda CB125 Hornet: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर नई CB125 Hornet बाइक को पेश कर दिया है। यह बाइक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का दमदार कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें गोल्डन यूएसडी फोर्क्स, ब्लूटूथ टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा बाइक की पावर की बात करें तो यह 0-60 km/h की रफ्तार मात्र 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है। अब तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
CB125 Hornet का डिजाइन पूरी तरह से युवा और शहरी राइडर्स के टेस्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी LED हेडलाइट्स, DRLs, हाई-माउंटेड इंडिकेटर्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे एक एग्रेसिव और स्ट्रीट-फाइटर लुक देते हैं। इसके साथ Split Seat डिजाइन और शार्प टैंक श्राउड इसे स्पोर्टी फीलिंग के साथ एक प्रीमियम टच देते हैं।
फीचर्स में टेक्नोलॉजी का फुल डोज
CB125 Hornet में Honda का नया 4.2 इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जो Bluetooth से लैस है और RoadSync ऐप से कनेक्ट होता है। इसके ज़रिए राइडर कॉल, मैसेज अलर्ट, म्यूजिक और नेविगेशन को एकदम आसान तरीके से एक्सेस कर सकते हैं। बाइक में Universal USB Type-C पोर्ट, इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड अलर्ट और इंजन स्टॉप स्विच जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
परफॉर्मेंस और पावर
बाइक में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये इंजन 0 से 60 km/h की रफ्तार महज 5.4 सेकंड में पकड़ लेता है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे फास्ट बाइक में से एक बनाता है। इसका वजन 124 किलो ग्राम है।
सेफ्टी और राइडिंग एक्सपीरियंस
बाइक में फ्रंट में 240mm पेटल डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सिंगल चैनल ABS का सपोर्ट है। होंडा ने अपनी बार 125 सीसी बाइक में Golden USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिए हैं, जो इसे राइडिंग के लिहाज से एक नए स्तर पर ले जाते हैं। बाइक में चौड़े ट्यूबलेस टायर्स (सामने 80/100-17, पीछे 110/80-17) मिलते हैं।
