ऑटो न्यूज़

MG Hector या Hector Plus खरीदने का प्लान तो बढ़ा लें बजट, कंपनी ने महंगी की SUV

MG Hector And Hector Plus Price Hike: एमजी ने हैक्टर और हैक्टर प्लस की कीमत में 75,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। अब हैक्टर रेंज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये हो गई है, वहीं हैक्टर प्लस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 17.30 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

Image

अब हैक्टर रेंज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये हो गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी हैक्टर की कीमत में बढ़ोतरी
  • 75,000 रुपये तक महंगी हुई कार
  • 13.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत

MG Hector And Hector Plus Price Hike: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हैक्टर और हैक्टर प्लस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले साल भी त्योहारी सीजन से ठीक पहले कंपनी ने इन दोनों एसयूवी की कीमत में इजाफा किया था। एमजी ने हैक्टर और हैक्टर प्लस की कीमत में 75,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। अब हैक्टर रेंज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये हो गई है, वहीं हैक्टर प्लस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 17.30 लाख रुपये तक पहुंच गई है। कुल मिलाकर अगर त्योहारी सीजन में आप ये एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपना बजट बढ़ा लें।

हाल में आई विंडसर इलेक्ट्रिक

एमजी इंडिया ने 3 अक्टूबर को ही नई विंडसर ईवी के लिए बुकिंग लेना शुरू किया है और 11,000 रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि पहले ही दिन इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए 15,176 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं। एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है।

कितनी दमदार हैं दोनों एसयूवी

मॉरिस गैराजेस ने हैक्टर और हैक्टर प्लस के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है, वहीं ये 143 एचपी ताकत बनाता है। इसके अलावा 2.0-लीटर डीजल इंजन भी एसयूवी को मिला है जो 170 एचपी ताकत बनाता है और सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। मुकाबले पर नजर डालें तो यहां टाटा हैरियर, जीप कम्पास और महिंद्रा एक्सयूवी700 का 5-सीटर वर्जन भी हैक्टर और हैक्टर प्लास की टक्कर में मौजूद हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article