डेट हो गई फिक्स! इस दिन फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देने आ रही है MG Majestor

MG Majestor Launch Date: JSW MG Motor India भारतीय ऑटो बाजार में अपनी नई फुल-साइज SUV MG Majestor को 12 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। यह SUV सीधे तौर पर फुल-साइज SUV सेगमेंट में लंबे समय से राज कर रही Toyota Fortuner को टक्कर देगी। दमदार लुक, आधुनिक फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के दम पर MG Majestor से इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है।

MG Motor India ने आख़िरकार अपनी नई SUV MG Majestor के लॉन्च की तारीख आधिकारिक रूप से 12 फरवरी 2026 घोषित कर दी है। मार्केट में पहले से मौजूद बड़े SUVs, खासकर Toyota Fortuner और Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए MG Majestor को खास बेहतर फीचर्स, दमदार पावर और प्रीमियम डिजाइन के साथ उतारा जाएगा। इस लॉन्च को कार जगत में काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि यह MG के SUV सेगमेंट में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

MG Majestor

MG Majestor की क्या है खासियत?

MG Majestor की सबसे बड़ी ख़ास बात इसका स्टाइल और प्रेज़ेंस है। यह SUV बहुत ही मजबूत, बड़ा और प्रीमियम लुक देती है। सामने से ग्रिल को बड़ा रखा गया है, जिसमें क्रोम और डार्क फिनिश का शानदार कॉम्बिनेशन दिखता है। इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs और अधिक एग्रेसिव बंपर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे Majestor बिल्कुल नए जमाने की SUV जैसा फुटप्रिंट देती है।

End of Feed