बेहद आकर्षक कीमत पर लॉन्च हुई MG Windsor, हाइटेक फीचर्स से लैस है Electric Car

New MG Windsor EV Launched In India: एमजी मोटर इंडिया ने नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 9.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दी है। भारत में मुकाबले के हिसाब से ये बहुत आकर्षक कीमत है और कंपनी ने इसके साथ खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं। इसका केबिन भी बहुत आरामदायक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी विंडसर ईवी भारत में हुई लॉन्च
  • 9.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • बेहद आकर्षक है इस कार की कीमत

New MG Windsor EV Launched In India: एमजी मोटर इंडिया ने बिल्कुल नई विंडसर ईवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसके अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं। एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है। कंपनी 3 अक्टूबर से नई विंडसर की बुकिंग भारत में शुरू करने वाली है, वहीं 12 अक्टूबर से ग्राहकों को कार की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

MG Windsor EV Launched In India

3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं

वॉइस कंट्रोल वाली सनरूफ

ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चार रंगों - टर्किश ग्रीन, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और स्टारबर्स्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे बड़े साइज की वॉइस कंट्रोल वाली पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी कारों जैसा है जहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

End of Feed