ऑटो न्यूज़

Tata Nexon को पछाड़ Maruti की ये कार बनी बेस्ट सेलर, जानें क्यों इतनी खास है SUV

Maruti Suzuki Brezza Best Seller: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी ब्रेज लंबे समय से खूब पसंद की जा रही है। अब इस एसयूवी ने टाटा नैक्सॉन को पछाड़ अगस्त 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल कर लिया है। पिछले महीने इस एसयूवी की कुल 19,190 यूनिट बिकी हैं।

Image

मारुति सुजुकी ब्रेज की भारत में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रुति सुजुकी ब्रेजा बनी बेस्ट सेलर कार
  • अगस्त 2024 में बिकी 19,190 यूनिट
  • टाटा नैक्सॉन को पछाड़ बनी नंबर वन

Maruti Suzuki Brezza Best Seller: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की ब्रेजा एसयूवी खूब पसंद की जा रही है और इसकी बिक्री भी भरपूर हो रही है। कंपनी की ये एसयूवी टाटा नैक्सॉन और किआ सेल्टोस को पछाड़ते हुए अगस्त में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। अगस्त 2024 में मारुति सुजुकी ने ब्रेजा की कुल 19,190 यूनिट बेची हैं जो नंबर 2 पर आई टाटा नैक्सॉन एसयूवी से करीब 7,000 यूनिट ज्यादा है। मारुति सुजुकी ब्रेज की भारत में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये है और ये फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड है।

पहली CNG SUV

कंपनी ने पिछले साल नई ब्रेजा एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है जिससे इसकी बिक्री पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कंपनी ने ब्रेजा सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये रखी है। एसयूवी के टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 12.10 लाख रुपये तक जाती है। नई ब्रेजा मार्केट की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसके साथ सीएनजी तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

भरपूर माइलेज

मारुति सुजुकी ने अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि नई ब्रेजा सीएनजी को एक किलोग्राम सीएनजी में 25.5 किमी से भी ज्यादा चलाया जा सकता है। कंपनी ने एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई डुअल टोन वेरिएंट्स के साथ सीएनजी विकल्प दिया है। ब्रेजा सीएनजी के महंगे वेरिएंट्स को अलग से कई फीचर्स दिए गए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कीलेस पुश स्टार्ट शामिल हैं।

दमदार है इंजन

अपडेटेड ब्रेजा सीएनजी के स्टाइल और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे बड़ा बदलाव एसयूवी का इंजन है जो अब सीएनजी से चलने वाला हो गया है। मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ 1.5-लीटर डुअल जेट, डुअल वीवीट इंजन दिया गया है जो 103 एचपी ताकत और 138 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सीएनजी ईंधन के साथ इसकी ताकत घटकर 87 बीएचपी और 121.5 एनएम न्यूटन मीटर पीक टॉर्क रह जाती है। कंपनी ने इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए हैं, वहीं सीएनजी वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article