MG कल भारत में लॉन्च करेगी New Windsor, जानें कितनी खास है ये Electric Car

New MG Windsor Launching Tomorrow: एमजी इंडिया 11 सितंबर 2024 को नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है। कंपनी भारत में इस प्रीमियम ईवी को जोरदार फीचर्स और बहुत आरामदायक केबिन के साथ लॉन्च करेगी। फोटो देखते ही साफ हो जाता है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत और प्रीमियम भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी कल लॉन्च करेगी विंडसर ईवी
  • हाइटेक फीचर्स से लोडेड है विंडसर
  • प्रीमियम कैटेगिरी में लॉन्च होगी ईवी

New MG Windsor Launching Tomorrow: एमजी मोटर इंडिया 11 सितंबर को भारत में नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है। चुनिंदा डीलर्स ने विंडसर की अनाधिकारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स की जानकारी भी हाल में सामने आ चुकी है। इसकी फोटो देखते ही साफ हो जाता है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत और प्रीमियम भी है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

MG Windsor EV Launching In India Tomorrow

चुनिंदा डीलर्स ने विंडसर की अनाधिकारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। बतौर प्रीमियम कार, अनुमान लगाया जा रहा है कि ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed