ऑटो न्यूज़

MG की ये कार नहीं पीती बूंद भर पेट्रोल-डीजल, देती है 3 रुपये/किमी तक माइलेज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 23, 2023, 02:17 PM IST

MG Motor India ने Auto Expo 2023 में बिल्कुल नई Euniq 7 MPV से पर्दा हटा लिया है जिसे चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की नहीं, बल्कि हाइड्रोजन की जरूरत होती है. ये MPV 3 रुपये/किमी माइलेज देती है.

KEY HIGHLIGHTS
  • MG ने पेश की Euniq 7 MPV
  • नहीं पीती बूंद भर पेट्रोल-डीजल
  • हाइड्रोजन से चलेगी, माइलेज धांसू

MG Euniq 7 Hydrogen Powored MPV: एमजी मोटर इंडिया ने बिल्कुल नई और अनोखी एमपीवी से पर्दा हटा लिया है जो पेट्रोल-डीजल से नहीं बल्कि हाइड्रोजन से चलती है. एमजी यूनिक 7 नाम से पेश की गई ये एमपीवी कंपनी के न्यू एनर्जी व्हीकल के अंतर्गत आती है जिसमें तीसरी पीढ़ी की हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. एमजी ने इस तकनीक को प्रोम पी390 नाम दिया है. कंपनी ने दाया किया है कि हाइड्रोजन से चलने वाली ये एमपीवी माइलेज के मामले में भी जानदार है.

कितने में कितना माइलेज देगी

हिसाब लगाएं तो इसके टैंक में 6.4 किग्रा हाइड्रोजन जाती है और फिलहाल 330 रुपये/किग्रा हाइड्रोजन का दाम है, ऐसे में करीब 3 रुपये प्रति किमी माइलेज आपको ये एमपीवी देती है. कार का 92 किलोवाट पावर वाला फ्यूल सेल सिस्टम दिया गया है. कंपनी ने इसे जोरदार सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है और केबिन में यात्रियों के आराम का भी खासा ध्यान रखा गया है. कंपनी ने कार के केबिन मे वो तमाम फीचर्स दिए हैं जो आप किसी प्रीमियम एमपीवी में चाहते हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article