MG Astor Price Hike: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी सस्ती मिडसाइज एसयूवी एमजी एस्टर की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से एस्टर की कीमत 27,000 रुपये तक बढ़ा दी है। एमजी एस्टर सैवी प्रो टर्बो 1.3 एटी, सैवी प्रो 1.5 सीवीटी और सैवी प्रो 1.5 सीवीटी आइवरी की कीमत 27,000 रुपये बढ़ाई गई है। शार्प प्रो 1.5 सीवीटी आइवरी, शार्प प्रो 1.5 एमटी आइवरी और सेलेक्ट 1.5 सीवीटी वर्जन क्रमशः 26,000 रुपये, 24,000 रुपये और 21,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इस इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.98 लाख रुपये हो गई है जो 18.35 लाख तक जाती है।
कंपनी ने तत्काल प्रभाव से एस्टर की कीमत 27,000 रुपये तक बढ़ा दी है।
हाल में आया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन
त्योहारी सीजन में वाहन निर्माता मौजूदा गाड़ियों पर जोरदार डिस्काउंट और अलग-अलग स्कीम्स देने के साथ ही खरीद के ताजा विकल्प भी उपलब्ध कराए जाते हैं। एमजी मोटर इंडिया ने भी इसी राह में एस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च किया है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली एस्टर ब्लैकस्टॉर्म की कीमत 13.44 लाख रुपये है, वहीं ऑटोमैक गियरबॉक्स में इसकी कीमत 14.45 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने ये स्पेशल एडिशन सिर्फ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया है।
दिखने में जोरदार है ब्लैकस्टॉर्म
एमजी इंडिया ने नई एस्टर ब्लैकस्टॉर्म को डिजाइन और फीचर्स अपडेट्स ही दिए हैं। ऑल ब्लैक स्कीम पर तैयार इस एसयूवी के अगले हिस्से में ब्लैक हनीकॉम्ब पैटर्न की ग्रिल, ब्लैक फिनिश वाले हेडलैंप्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ अगले पहियों में रेड ब्रेक कैलिपर्स और ग्लॉसी ब्लैक डोर गार्निश दिए गए हैं। अलग छाप के लिए इसके अगले फेंडर्स पर ब्लैकस्टॉर्म एंबलेम ग्राहकों को मिलेगा। केबिन पर नजर डालें तो इसे टक्सीडो के साथ लाल तुरपाई वाली ब्लैक अपहोल्स्ट्री दिए गए हैं, वहीं अगले सीट के हेडरेस्ट पर भी आपको रेड एंब्रॉइडरी वाली ब्लैकस्टॉर्म लिखाई मिलेगी।
कितना दमदार है एसयूवी
एमजी एस्टर के ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ इकलौता 1.5-लीटर इंजन मिला है जो एसयूवी के चुनिंदा वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ दिया जाता है। बता दें कि कंपनी ने एमजी ब्लैकस्टॉर्म एडिशन के साथ एमजी की महंगी हैक्टर एसयूवी का भी स्नोस्टॉर्म एडिशन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। मुकाबले की टाटा मोटर्स ने भी त्योहारी सीजन के मद्देनजर नैक्सॉन ईवी का डार्क एडिशन देश में लॉन्च किया है, अनुमान है कि इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल को भी जल्द ये एडिशन मिलेगा।
