MG ने बढ़ा दी हेक्टर और हेक्टर+ की कीमत, खरीदने के लिए अब इतनी ढीली करनी होगी जेब

MG मोटर्स, एक ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है जिसकी कारों को उनके मॉडर्न और एडवांस्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है। भारत में कंपनी कि मिड साइज SUVs हेक्टर और हेक्टर+ को काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी ने अपनी इन पॉपुलर कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है। आइये जानते हैं कि अब आपको हेक्टर या फिर हेक्टर प्लस खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।

MG Hector Price Increased

MG ने बढ़ा दी हेक्टर और हेक्टर+ की कीमत

MG Hector Price Increased: MG मोटर्स एक ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है। भारत में कंपनी की हेक्टर, एस्टर और ग्लॉसटर कारें काफी मशहूर हैं। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर कार हेक्टर और हेक्टर प्लस के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। हालांकि दोनों ही कारों के अलग-अलग मॉडल्स की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है लेकिन हेक्टर के एंट्री लेवल मॉडल की कारों की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आसान शब्दों में कहें तो हेक्टर के बेस मॉडल की कीमत पर इस बढ़ोत्तरी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। भारत में एंट्री के बाद MG ने सबसे पहले हेक्टर को ही लॉन्च किया था।

MG हेक्टर पेट्रोल वेरिएंट की कीमत

MG हेक्टर की कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद कार के शाइन प्रो वेरिएंट के पेट्रोल मैन्युअल की कीमत में 16,000 तो वहीं पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल की कीमतों में 17,000 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब हेक्टर के शाइन प्रो पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.16 लाख रुपये है तो वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब 17.17 लाख रुपये पहुंच गई है। हेक्टर के सेलेक्टर प्रो वेरिएंट के मैन्युअल मॉडल की कीमत में 18,000 और ऑटोमैटिक कार की कीमत में 19,000 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। इसके साथ ही कार के सैवी प्रो पेट्रोल CVT मॉडल की कीमत में 22,000 रुपये का इजाफा देखने को मिला है जिसके बा डिस कार की कीमत 22.17 लाख रुपये हो गई है। हेक्टर के शार्प प्रो वेरिएंट के मैन्युअल मॉडल की कीमत में 20,000 तो वहीं ऑटोमैटिक कार की कीमत में 21,000 रुपये की बढ़त हुई है।

End of Feed