MG Hector Price Increased: MG मोटर्स एक ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है। भारत में कंपनी की हेक्टर, एस्टर और ग्लॉसटर कारें काफी मशहूर हैं। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉपुलर कार हेक्टर और हेक्टर प्लस के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। हालांकि दोनों ही कारों के अलग-अलग मॉडल्स की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है लेकिन हेक्टर के एंट्री लेवल मॉडल की कारों की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आसान शब्दों में कहें तो हेक्टर के बेस मॉडल की कीमत पर इस बढ़ोत्तरी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। भारत में एंट्री के बाद MG ने सबसे पहले हेक्टर को ही लॉन्च किया था।
MG हेक्टर पेट्रोल वेरिएंट की कीमत
MG हेक्टर की कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद कार के शाइन प्रो वेरिएंट के पेट्रोल मैन्युअल की कीमत में 16,000 तो वहीं पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल की कीमतों में 17,000 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब हेक्टर के शाइन प्रो पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.16 लाख रुपये है तो वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब 17.17 लाख रुपये पहुंच गई है। हेक्टर के सेलेक्टर प्रो वेरिएंट के मैन्युअल मॉडल की कीमत में 18,000 और ऑटोमैटिक कार की कीमत में 19,000 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। इसके साथ ही कार के सैवी प्रो पेट्रोल CVT मॉडल की कीमत में 22,000 रुपये का इजाफा देखने को मिला है जिसके बा डिस कार की कीमत 22.17 लाख रुपये हो गई है। हेक्टर के शार्प प्रो वेरिएंट के मैन्युअल मॉडल की कीमत में 20,000 तो वहीं ऑटोमैटिक कार की कीमत में 21,000 रुपये की बढ़त हुई है।
MG हेक्टर के डीजल वेरिएंट की कीमत
MG हेक्टर के शाइन प्रो डीजल वेरिएंट की कीमत में 18,000 की बढ़त हुई है। दूसरी तरफ कार के सेलेक्ट प्रो वेरिएंट की कीमत में 19,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है, तो वहीं शार्प प्रो का डीजल वेरिएंट की कीमत में 22,000 रुपये की वृद्धि हुई है।
MG हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म की कीमत
ब्लैकस्टॉर्म डीजल के मैन्युअल वेरिएंट की कीमत में 22,000 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जबकि ब्लैकस्टॉर्म पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में 21,000 रुपये की वृद्धि हुई है।
MG Hector की नई कीमत
| वेरिएंट | नई कीमत |
| शाइन प्रो पेट्रोल (मैन्युअल) | 16.16 लाख |
| शाइन प्रो पेट्रोल (CVT) | 17.17 लाख |
| शाइन प्रो डीजल (मैन्युअल) | 17.88 लाख |
| सेलेक्ट प्रो पेट्रोल (मैन्युअल) | 17.48 लाख |
| सेलेक्ट प्रो पेट्रोल (CVT) | 18.68 लाख |
| सेलेक्ट प्रो डीजल (मैन्युअल) | 18.89 लाख |
| शार्प प्रो पेट्रोल (मैन्युअल) | 19.90 लाख |
| शार्प प्रो पेट्रोल (CVT) | 21.21 लाख |
| शार्प प्रो डीजल (मैन्युअल) | 21.92 लाख |
| सैवी प्रो पेट्रोल (CVT) | 22.17 लाख |
| ब्लैकस्टॉर्म पेट्रोल (CVT) | 21.53 लाख |
| ब्लैकस्टॉर्म डीजल (मैन्युअल) | 22.24 लाख |
MG हेक्टर प्लस पेट्रोल की कीमत
MG हेक्टर प्लस के सेलेक्ट प्रो वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की वृद्धि हुई है। शार्प प्रो वेरिएंट के मैन्युअल मॉडल की शुरुआती कीमत अब 20.63 लाख रुपये है तो वहीं इस वेरिएंट के ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 21.97 लाख रुपये पहुंच गई है। हेक्टर प्लस के पेट्रोल पावर्ड स्टाइल वेरिएंट कि कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। हेक्टर प्लस के सैवी प्रो वेरिएंट की कीमत में 25,000 रुपये की वृद्धि हुई है।
हेक्टर प्लस डीजल की कीमत
हेक्टर प्लस डीजल के सेलेक्ट प्रो वेरिएंट की कीमत में 22,000 रुपये की वृद्धि हुई है और शार्प प्रो वेरिएंट के मैन्युअल मॉडल की कीमत में 20,000 तो ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत में 25,000 रुपये की वृद्धि हुई है। दूसरी तरफ हेक्टर प्लस डीजल के स्मार्ट प्रो वेरिएंट की कीमत में 23,000 रुपये की वृद्धि हुई है।
हेक्टर प्लस ब्लैकस्टॉर्म की कीमत
हेक्टर प्लस ब्लैकस्टॉर्म के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 24,000 रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत में 25,000 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिली है।
MG हेक्टर प्लस की नई कीमत
| वेरिएंट | नई कीमत |
| स्टाइल 6सीटर/7 सीटर पेट्रोल (मैन्युअल) | 17.30 लाख |
| सेलेक्ट प्रो 7 सीटर पेट्रोल (मैन्युअल) | 18.20 लाख |
