ऑटो न्यूज़

Mercedes-Benz EQA E-SUV: मर्सडीज लेकर आएगी अपनी 5 सीटर इलेक्ट्रिक SUV, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Mercedes-Benz EQA E-SUV Feature and Price: जानी मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सडीज जल्द ही भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है। इस SUV का नाम EQA है और यह एक स्मॉल साइज SUV होगी। कंपनी 8 जुलाई 2024 को भारत में इस SUV को लॉन्च करने जा रही है। यह इलेक्ट्रिक SUV, GLA पर आधारित है और ग्लोबल मार्केटों में यह मर्सडीज की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV होगी।

Image

मर्सडीज लेकर आएगी अपनी 5 सीटर इलेक्ट्रिक SUV, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Mercedes-Benz EQA E-SUV Feature and Price: जानी मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सडीज जल्द ही भारत में अपनी नई कार लॉन्च कर सकती है। यह एक स्मॉल साइज इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे EQA नाम दिया गया है। भारत में इस कार को 8 जुलाई 2024 को लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV, कंपनी की GLA SUV के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और ग्लोबल मार्केटों में यह कंपनी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV होगी। फिलहाल भारत और दुनिया में मर्सडीज EQB, कंपनी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV है।

मर्सडीज EQA डिजाईन में हुए बदलाव

मर्सडीज EQA का डिजाईन EQB और कार के पेट्रोल वेरिएंट से भी अलग होगा। कार के फ्रंट और रियर डिजाईन में बहुत से बदलाव किये गए हैं। कार में पहले से ज्यादा स्लीक हैडलैंप देखने को मिलती है और कार की ग्रिल एक बंद ग्रिल है। कार में मॉडल के अनुसार अलग-अलग डिजाईन के एलॉय व्हील्स और लाइटबार वाली टेल लाइट भी देखने को मिलती है। EV के अनुसार कार के बंपर में भी बदलाव किये गए हैं।

मर्सडीज EQA अन्य फीचर्स और ताकत

कार के इंटीरियर में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। इसके साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी प्रदान किया गया है। कार में मर्सडीज के टरबाइन AC वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। ग्लोबल मार्केट में EQA, 4 तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ मौजूद है। ये चार वेरिएंट्स EQA 250, EQA 250+, EQA 300 4 मैटिक और EQA 350 4 मैटिक हैं। EQA 250 और 250+ 188 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करते हैं जबकि EQA 300 225 हॉर्सपावर और EQA 350 288 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article