ऑटो न्यूज़

जनवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी मर्सिडीज की कारें, 3 प्रतिशत तक होगी बढ़ोतरी

Mercedes-Benz India Price Hike: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने हाल में जानकारी दी है कि 2025 से कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि लागत में वृद्धि, मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

Image

Mercedes 1 जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज की कारें जनवरी से होंगी महंगी
  • 3 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे कारों के दाम
  • लागत मूल्य में बढ़ोतरी है इसकी वजह

Mercedes-Benz India Price Hike: जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार को कहा कि वह एक जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि लागत में वृद्धि, मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

9 लाख रुपये तक बढ़ोतरी

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बयान में कहा कि भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमतें जीएलसी के लिए दो लाख रुपये और मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लग्जरी लिमोसिन के लिए नौ लाख रुपये तक बढ़ाई जाएंगी। हालांकि ये मॉडल पर निर्भर करता है, सस्ते मॉडल की कीमत में कम इजाफा होगा। मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लग्जरी लिमोसिन कंपनी की सबसे महंगी कारों में एक है।

मर्सिडीज ने कहा मामूली बढ़ोतरी

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘पिछली तीन तिमाहियों से, हम अपनी लागत संरचना पर बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं। ऐसा मुख्य रूप से कच्चे माल की बढ़ती लागत, जिंस कीमतों में उतार-चढ़ाव, लॉजिस्टिक खर्चों में वृद्धि और मुद्रास्फीति के चलते है।’’ उन्होंने आगे कहा कि व्यवसाय की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमने कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article