Mercedes EQE Electric SUV: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने नई ईक्यूई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी एक्शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है। कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान को नए ईवीए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है और इसे इकलौते ईक्यूई 500 4मैटिक वेरिएंट में पेश किया गया है। मर्सिडीज के इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में नई ईक्यूई की जगह पहले से उपलब्ध ईक्सूएस के नीचे की है। कंपनी ने इस ईवी पर 10 साल की बैटरी वारंटी दी है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला ऑडी क्यू8 ईट्रॉन, जगुआर आईपेस औैर बीएमडब्ल्यू आईएक्स से होने वाला है।
मर्सिडीज के इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में नई ईक्यूई की जगह पहले से उपलब्ध ईक्सूएस के नीचे की है।
इलेक्ट्रिक, फिर भी रफ्तार तूफानी
मर्सिडीज ईक्यूई 500 4मैटिक के टॉप मॉडल को हाइटेक फीचर्स की भरमार मिली है। ये दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस है जो अगले और पिछले एक्सल पर लगी हुई हैं, ये मोटर्स 402 बीएचपी ताकत और 858 एनएम पीक टॉर्क बनाती हैं। ये इतनी दमदार मोटर्स हैं कि 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 4.9 सेकंड लगते हैं, वहीं इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है। रफ्तार के साथ ब्रेकिंग और सेफ्टी के मामले में भी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी जोरदार है।
सिंगल चार्ज में चलेगी लंबा
रेंज की बात करें तो मर्सिडीज ईक्यूई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 765 किमी तक चलाई जा सकती है। कंपनी ने इसके साथ 90.56 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है। इसके अलावा सामान्य तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। ये डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इसके केबिन में 56 इंच का हाइपरस्क्रीन डैशबोर्ड लगा हुआ है, इसके अलावा खूब सारे हाइटेक फीचर्स भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ दिए गए हैं।
