2023
दो वेरिएंट्स में उपलब्ध जीएलसी
2023 मर्सिडीज-बेंज जीएलसी को दो वेरिएंट्स - जीएलसी 300 4मैटिक और जीएलसी 220डी 4मैटिक में पेश किया गया है। कंपनी की मानें तो नई जीएलसी के साथ 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक दी गई है जो एसयूवी को सामान्य तौर पर मिली है। इस तकनीक की मदद से नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी बहुत दमदार एसयूवी बनती है और किसी भी सड़क पर जोरदार प्रदर्शन करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाती। कंपनी ने एसयूवी के इंजन को 9जी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सामान्य तौर पर लैस किया है।
जोरदार फीचर्स से लैस नई कार
2023 जीएलसी एसयूवी मर्सिडीज-बेंज की पहली कार है जिसके साथ लेटेस्ट एनटीजी 7 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई जीएलसी का साइज बड़ा है और कंपनी का दावा है कि नई एसयूवी में यात्रयों को पहले से काफी ज्यादा जगह मिलेगी। नई कार को बड़े बदलावों के साथ लाया जाएगा जिनमें केबिन के अपडेट सबसे अहम हैं। 2023 जीएलसी के इंटीरियर में 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के साथ 11.9-इंच पोट्रेट इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
