Maruti लॉन्च करेगी EV समेत 10 शानदार मॉडल, हर साल बनाएगी 40 लाख कारें

Maruti Suzuki Plan For Next 7 Years: मारुति सुजुकी ने कहा है कि कंपनी अगले सात सालों में 10 नए मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इन 10 में से 6 कारें इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति लॉन्च करेगी 10 नए मॉडल
  • 6 होंगी इलेक्ट्रिक कारें
  • 2030-31 तक का है प्लान

Maruti Suzuki Plan For Next 7 Years: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने कहा है कि ये अगले सात सालों में 10 नए मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इन 10 में से 6 कारें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) होंगी। कंपनी का लक्ष्य अपनी कुल बिक्री को दोगुना कर 40 लाख यूनिट प्रति वर्ष करना है।

Maruti Suzuki Plan For Next 7 Years

अगले 7 वर्षों के लिए मारुति सुजुकी का प्लान

कंपनी ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को दोगुना करते हुए, कंपनी ने हरियाणा के खरखौदा में दस लाख यूनिट्स की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के साथ अपनी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को तैयार करने की प्रॉसेस शुरू कर दी है। कंपनी के बोर्ड ने दस लाख यूनिट कैपेसिटी वाली एक और फैक्ट्री की लगाने की भी मंजूरी दे दी है, जिसके लिए जगह अभी तय नहीं हुई है।

End of Feed