Maruti Victoris खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? यहां समझें EMI का पूरा हिसाब-किताब

एक प्रीमियम कार खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए? यह सवाल आपके जेहन में भी आता होगा। इस आर्टिकल में हम Maruti Victoris का उदाहरण लेते हुए लोन, EMI और कुल मासिक खर्च के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं।

अगर आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। भारत में Maruti Victoris प्रीमियम कैटेगरी और शानदार फीचर्स के कारण काफी पसंद की जाती है। इसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक जाती है। वहीं अगर आप इस कार को खरीदकर घर लाते हैं तो खरीदारी से पहले सही बजट और सैलरी का हिसाब लगाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि अगर आप इसे EMI पर खरीदते हैं तो आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए।

Maruti Victoris

Maruti Victoris (Photo: maruti suzuki)

EMI का हिसाब

मान लें कि आप 15 लाख रुपए की Maruti Victoris खरीदना चाहते हैं। आमतौर पर बैंक 80–85% तक लोन देते हैं। 20-15 प्रतिशत डाउन पेमेंट में जाता है। यानी आप मान सकते हैं कि आप 3 लाख रुपए की डाउन पेमेंट करने के बाद 12 लाख रुपए का ऑटो लोन लेंगे। अगर लोन की अवधि 5 साल (60 महीने) और ब्याज दर 9% प्रति वर्ष मान ली जाए तो मंथली EMI लगभग 24,700 रुपए होगी।

End of Feed