ऑटो न्यूज़

E Vitara लॉन्च करने से पहले, चार्जिंग सिस्टम को मजबूत बनाएगी Maruti

ई-विटारा को बाजार में उतारने से पहले देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि शीर्ष 100 शहरों में 10 किलोमीटर की दूरी पर फास्ट चार्जर लगाने की योजना बना रहे हैं। ई-विटारा को पहले कुछ प्रमुख विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा और उसके बाद इसे भारत बेचा जाएगा।

Image

E Vitara लॉन्च करने से पहले, चार्जिंग सिस्टम को मजबूत बनाएगी Maruti

Photo : Times Now Digital

Maruti Suzuki E Vitara: देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का लक्ष्य ई-विटारा को बाजार में उतारने से पहले देश में चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी अपने इस मॉडल को देश के परिवारों का प्रमुख वाहन बनाना चाहती है। वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने बिक्री के बाद सहायता बढ़ाने, लीजिंग मॉडल लाने तथा ग्राहकों को मॉडल खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने को फंडिंग के अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है।

100 शहरों में चार्जिंग होगी बेहतर

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, "ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी चिंता चार्जिंग के मामले में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की कमी है। इसलिए हम शीर्ष 100 शहरों में 10 किलोमीटर की दूरी पर फास्ट चार्जर लगाने की योजना बना रहे हैं।" उन्होंने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि देश में जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन बिक रहे हैं, उनका अधिकांश हिस्सा यानी 97 प्रतिशत हिस्सा इन 100 शहरों से आ रहा है।

भारत में कब होगी लॉन्च

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि जो ग्राहक कार खरीदेगा वह शहर से बाहर भी जाएगा, इसलिए हम अपनी ई-विटारा को प्राथमिक कार बनाना चाहते हैं, न कि द्वितीयक कार और इसे प्राथमिक कार बनाने के लिए, बिक्री के बाद अच्छी सर्विस प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है।" एमएसआई ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया था। ई-विटारा को पहले कुछ प्रमुख विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा और उसके बाद इसे भारत बेचा जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article