पेट्रोल की छुट्टी करने आई WagonR Flex-Fuel! समझें रेगुलर पेट्रोल मॉडल से कितनी अलग और किफायती है ये कार

WagonR को अब Flex Fuel वर्जन में भी पेश कर दिया गया है। यानी यह पैसेंजर कार इथेनॉल से चलेगी। इस आर्टिकल में सामान्य पेट्रोल WagonR और इसके फ्लेक्स फ्यूल वर्जन के बीच अंतर समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel vs Petrol: मारुति सुजुकी ने बीते दिन ही भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार WagonR Flex Fuel पेश की है। यह कदम देश में वैकल्पिक ईंधन और इथेनॉल आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहली नजर में नई WagonR Flex Fuel और सामान्य पेट्रोल WagonR लगभग एक जैसी दिखती हैं, लेकिन दोनों के बीच तकनीक और ईंधन के मामले में कई बड़े अंतर हैं। इस आर्टिकल में दोनों कारों के बीच अंतर ही बताने जा रहे हैं-

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel vs Petrol

Maruti Suzuki (AI Generated Image)

Maruti Suzuki

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन और फीचर्स के मामले में WagonR Flex Fuel काफी हद तक सामान्य पेट्रोल मॉडल जैसी ही है। दोनों कारों का एक्सटीरियर, केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट लगभग समान है। हालांकि, फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल को अलग पहचान देने के लिए कंपनी ने बॉडी पर ग्रीन और ब्लू डिकल्स, साइड प्रोफाइल पर ग्रीन एक्सेंट स्ट्रिप और दरवाजों पर Flex Fuel बैजिंग दी है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। आराम और सुरक्षा से जुड़े अधिकांश फीचर्स पेट्रोल मॉडल के समान ही रखे गए हैं।

End of Feed