ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki की कारें हुईं महंगी, 62000 रुपये तक बढ़ी कीमत, पैसे बचाने का यह है आखिरी दिन

Maruti suzuki Car Price Hike: मारुति सुजुकी ने कहा कि वह कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और बहु-उद्देश्यीय वाहन एक्सएल6 और अर्टिगा की कीमत 12,500 रुपये बढ़ाएगी। मारुति सुजुकी ने कहा कि यह कीमतें आठ अप्रैल से बढ़ाई जाएंगी।

Image

Maruti suzuki

Maruti suzuki Car Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) आठ अप्रैल से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। यानी कि 8 अप्रैल से मारुति सुजुकी की कार खरीदना महंगा हो जाएगा। बता दें कि कंपनी ने इस साल अब तक तीसरी बार कारों की कीमत बढ़ाई है।

कंपनी ने बताया कीमत बढ़ाने का कारण

वाहन कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत, परिचालन व्यय, नियामकीय बदलाव और नई विशेषताएं जोड़े जाने के कारण कार की कीमतों में वृद्धि की योजना बनाई गई है। कंपनी ने कहा कि हालांकि वह लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उसे बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

कौन-सी कार कितनी होगी महंगी

मारुति सुजुकी ने कहा कि वह कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स की कीमत 2,500 रुपये, डिजायर टूर एस की कीमत 3,000 रुपये और बहु-उद्देश्यीय वाहन एक्सएल6 और अर्टिगा की कीमत 12,500 रुपये बढ़ाएगी। कंपनी ने कॉम्पैक्ट मॉडल वैगन आर की कीमत 14,000 रुपये और ईको वैन की कीमत 22,500 रुपये बढ़ाने की भी योजना है।

सबसे ज्यादा इस कार की बढ़ेगी कीमत

मारुति सुजुकी ने कहा कि इसके अलावा, एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत आठ अप्रैल से 62,000 रुपये बढ़ जाएगी। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर के ऑल्टो के-10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है। जनवरी में कंपनी ने एक फरवरी से विभिन्न मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article