New Generation Dzire को मिलेगी सनरूफ, ADAS सेफ्टी फीचर भी दे सकती है Maruti

2024 Maruti Suzuki Dzire: कंपनी 11 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। नई डिजायर के साथ सनरूफ मिलने की पुष्टि अब हो चुकी है, वहीं एडीएएस जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी कार को मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई डिजायर को मिलेगी सनरूफ
  • ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं
  • 11 नवंबर को लॉन्च होगी सेडान

2024 Maruti Suzuki Dzire: भारत में बेहद पसंद की जाने वाली कारों में एक मारुति सुजुकी डिजायर अब नई जनरेशन में आने वाली है। कंपनी 11 नवंबर 2024 से इसकी बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू करेगी। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लगभग सभी बदलाव सामने आ गए हैं। नई डिजायर के साथ सनरूफ मिलने की पुष्टि अब हो चुकी है, वहीं एडीएएस जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी कार को मिल सकता है। 2024 डिजायर के साथ नया चेहरा मिलेगा जिसमें 6-स्लैट ग्रिल, पतले हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन के बंपर्स और बहुत कुछ नया मिला है।

Maruti Suzuki New Generation Dzire Sunroof

ADAS जैसा हाइटेक सेफ्टी फीचर भी 2024 Maruti Suzuki Dzire को मिल सकता है

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed