Maruti Suzuki WagonR Sales Milestone: मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा बनी हुई है। कंपनी ने 23 जनवरी 2019 को इस टॉलबॉय हैचबैक का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया था, इस मॉडल की अब तक 10 लाख यूनिट बेच दी गई हैं। बिक्री में मील का ये पत्थर कंपनी ने सिर्फ 5.5 साल में मारुति सुजुकी ने कायम कर लिया है। सिर्फ वित्त वर्ष 2023 में ही कंपनी ने इस हैचबैक की 2.12 लाख से ज्यादा यूनिट बेची हैं। वित्त वर्ष 2024 में भी वैगनआर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है, ये पोजिशन कार ने 3 साल से बनाई हुई है।
सिर्फ वित्त वर्ष 2023 में ही कंपनी ने इस हैचबैक की 2.12 लाख से ज्यादा यूनिट बेची हैं।
34 से ज्यादा माइलेज
1999 में पहली बार लॉन्च हुई इस कार की कुल 32.1 लाख यूनिट अब तक बिक चुकी हैं। मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।
कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स
आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।
