ग्राहकों की फेवरेट Maruti Suzuki Alto K10 का नया वेरिएंट लॉन्च को तैयार, जानें कितना है अलग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 30, 2023, 01:44 PM IST

बिक्री में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki अपनी सस्ती हैचबैक Alto K10 का नया Xtra Edition लॉन्च करने को तैयार है. कंपनी ने नए वेरिएंट को बाहर और अंदर कई बड़े कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई ऑल्टो के10 एक्स्ट्रा एडिशन पेश
  • बहुत जल्द लॉन्च होने वली है ऑल्टो
  • बाहर और अंदर से काफी बदली कार

New Maruti Suzuki Alto K10 Xtra Edition: मारुति सुजुकी ने हाल में नई ऑल्टो के10 एक्सट्रा एडिशन से पर्दा हटा लिया है जिसकी कीमत का ऐलान आने वाले कुछ हफ्तों में किया जा सकता है. स्टैंडर्ड मॉडल ऑल्टो के10 के मुकाबले नए एक्स्ट्रा एडिशन के अंदर और बाहर कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए गए हैं. भारतीय ग्राहकों द्वारा ये किफायती कार बेहद पसंद की जाती रही है और करीब 2 दशकों से ये मॉडल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है.

Maruti Suzuki Alto K10 Xtra Edition

करी 2 दशको मॉड भार सबस ज्याद बिकन वाल कारो मे शामि .

बाहर से कितनी बदली नई Alto

नई मारुति ऑल्टो के10 एक्सट्रा एडिशन को कंट्रास्ट कलर वाले पेपरिका ऑरेंज हाइलाइट्स दिए गए हैं जो अगली और पिछली स्किड प्लेट्स, ओआरवीएम, व्हील आर्च क्लैडिंग और अपर स्पॉइलर पर नजर आती है. नए मॉडल को पहले जैसी बड़ी ग्रिल, स्वेप्टबैक हेडलैंप्स, स्टील व्हील्स के साथ सिल्वर व्हील कवर्स और हेलोजन टेललाइट्स शामिल हैं.

End of Feed