ऑटो न्यूज़

आम आदमी की पसंदीदा कार, 2023 Maruti Suzuki Dzire की जानकारी लीक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 2, 2023, 09:26 PM IST

Maruti Suzuki बहुत जल्द भारतीय मार्केट में 2023 Dzire लॉन्च करने वाली है जिसकी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. देश में इस कार को बहुत पसंद किया जाता है और इसका नया मॉडल निश्चित तौर पर सुपरहिट होगा.

Image

डिजायर का नया मॉडल मार्केट में आते ही मुकाबले की बाकी कारों की हवा टाइट कर देगा.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 डिजायर की जानकारी लीक
  • जल्द ही भारत में होगी लॉन्च कार
  • नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी

2023 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी जल्द ही 2023 मॉडल डिजायर भारत में लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है. लॉन्च से पहले ही नई मारुति सुजुकी डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है जो सेडान के नए मॉडल की है. बताने की जरूरत नहीं है कि भारत में इस कार को कितना पसंद किया जाता है और निश्चित तौर पर ये कहा जा सकता है कि डिजायर का नया मॉडल मार्केट में आते ही मुकाबले की बाकी कारों की हवा टाइट कर देगा.

कितना दमदार होगा इंजन

लीक हुई जानकारी के हिसाब से 2023 मारुति सुजुकी डिजायर के साथ कंपनी 1.2-लीटर चार सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देने वाली है. ये इंजन बीएस6 फेज 2 और आरडीई नियमों के अनुकूल होगा और 89 बीएचपी ताकत के साथ 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा. कार का सीएनजी मॉडल 76 बीएचपी ताकत और 98 न्यूटन मीटर पीक टॉर्क बनाने की क्षमता वाला होगा. कंपनी इन दोनों मॉडल्स के साथ सामान्य रूप से 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देगी, वहीं पेट्रोल वेरिएंट को विकल्प में एएमटी गियरबॉक्स भी मिलेगा.

वेरिएंट्स और फीचर्स लीक

नई मारुति सुजुकी डिजायर को चार वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, जैडएक्सआई और जैडएक्सआई प्लस में पेश किया जाएगा. फीचर्स की बात करें तो इस कार के साथ आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम सभी वेरिएंट्स में सामान्य रूप से मिलेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि नए फीचर्स के अलावा बाकी सारे फीचर्स यहां मौजूदा डिजायर से लिए जाने वाले हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article