Maruti Suzuki ने बताया अपनी पहली EV के लॉन्च का समय, अब मचेगा असली हंगामा

Maruti Suzuki EV Launch Timeline: मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार जनवरी 2025 में पेश करने वाली है जो एक एसयूवी होगी। इसका कोडनेम ईवीएक्स है और कंपनी एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस समय लॉन्च होगी मारुति ईवीएक्स
  • कंपनी की ये पहली इलेक्ट्रिक कार है
  • जनवरी 2025 में होगा ग्लोबल डेब्यू

Maruti Suzuki EV Launch Timeline: मारुति सुजुकी लंबे समय से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है। अब कंपनी ने बता दिया है कि इसका ग्लोबल डेब्यू कब होने वाला है। कंपनी ईवीएक्स एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस करने वाली है। मारुति के एक बड़े अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू होगा और इसे यूरोपीय मार्केट में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसका उत्पादन और निर्यात भारत से ही होने वाला है। यानी भारत में भी इसे 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Maruti Suzuki eVX

इसका उत्पादन और निर्यात भारत से ही होने वाला है

कितना दमदार बैटरी पैक मिलेगा

कंपनी ने अब तक इसे ईवीएक्स कोडनेम दिया था, अब संभवत: इसी ईवी के लिए दो नाम ट्रेडमार्क कराए गए हैं जो - एस्कूडो और टॉर्कनाड हैं। इनमें से कोई नाम कार को मिल सकता है, संभव है कि मारुति इसे किसी और ही नाम से मार्केट में लॉन्च कर दे। मारुति सुजुकी की ये ईवी संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। कंपनी लगातार देश में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और एक बार फिर इसे चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है।

End of Feed