ऑटो न्यूज़

Citroen ने शुरू की नई C3 हैचबैक की बुकिंग, जानें कितनी है बजट कार की कीमत

New Citroen C3 Bookings Open: सिट्रॉएन इंडिया ने नई सी3 की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और जल्द ये कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये है। हालांकि ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Image

इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 9.42 लाख तक जाती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन सी3 ऑटोमैटिक की बुकिंग शुरू
  • कीमत की घोषणा भी जल्द करेगी कंपनी
  • बड़े बदलावों के साथ आ रहा नया वेरिएंट

New Citroen C3 Bookings Open: सिट्रॉएन इंडिया ने हाल में अपडेटेड फीचर्स के साथ नई सी3 हैचबैक लॉन्च की है और अब इसकी बुकिंग भी भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 9.42 लाख तक जाती है। सिट्रॉएन ने अब सी3 के साथ वो फीचर्स दिए हैं जो इसकी बड़ी बहन सी3 एयरक्रॉस के साथ मिलते हैं। इस हैचबैक में जो सबसे बड़ बदलाव है वो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। इसे अब तक कंपनी ने सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध कराया था। नई सिट्रॉएन सी3 के साथ अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिला है, हालांकि इसकी कीमत का ऐलान अब तक नहीं किया गया है।

नए में क्या-क्या मिला

2024 मॉडल सिट्रॉएन सी3 दिखने में पिछले मॉडल जैसी ही है, इसमें ज्यादातर बदलाव केबिन में हुए हैं। नई हैचबैक के टॉप मॉडल में अब प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप मिले हैं। इसके अलावा हुए मामूली बदलाव में इलेक्ट्रिक विंग मिरर शामिल है जिसके साथ अब इंडिकेटर दिए गए हैं। हालांकि ये फीचर भी आपको टॉप वेरिएंट में ही देखने को मिलेगा। इंटीरियर पर नजर डालें तो नई सी3 को अब 7.0-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी शाइन वेरिएंट के साथ दिए गए हैं। ये कार अब 6 एयरबैग्स के साथ उपलब्ध होगी।

कितना दमदार है इंजन

सिट्रॉएन ने नई सी3 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले ही तरह इसके साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिला है जो 82 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन टर्बोचार्ज्ड विकल्प में भी आता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल के साथ टर्बो इंजन में अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिला है, इसमें 6-स्पीड मैनुअल पहले से मिलता है। इन दोनों ट्रांसमिशन में जहां 11 बीएचपी ताकत इंजन बनाता है, वहीं मैलुअल में 190 एनएम और ऑटोमैटिक में 205 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article