Maruti Suzuki Jimny पर गजब का डिस्काउंट, बचत की राशि जान झूम उठेंगे ग्राहक

Maruti Suzuki Jimny Discount In August 2024: मारुति सुजुकी ने जिम्नी ऑफरोड एसयूवी पर अगस्त 2024 में जोरदार डिस्काउंट उपलब्ध कराया है। कंपनी ने इस एसयूवी पर 2.50 लाख रुपये तक छूट दी है। इस एसयूवी के अल्फा वेरिएंट को मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के अंतर्गत खरीदने पर पूरी 2.50 लाख रुपये की बचत होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी जिम्नी पर धांसू डिस्काउंट
  • अगस्त में खरीद पर 2.5 लाख तक बचत
  • बहुत कम में खरीद लेंगे ये तगड़ी गाड़ी

Maruti Suzuki Jimny Discount In August 2024: मारुति सुजुकी की जिम्नी ऑफरोडर बिक्री में भले ही कमाल ना कर पाई हो, लेकिन क्षमता और काबीलियत दोनों में ये शानदार एसयूवी है। अब कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए जिम्नी पर अगस्त 2024 में बंपर डिस्काउंट दिया है। इस एसयूवी के अल्फा वेरिएंट को मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के अंतर्गत खरीदने पर पूरी 2.50 लाख रुपये की बचत होगी। इसके साथ ही जिम्नी के जेटा वेरिएंट की इसी फाइनेंस द्वारा खरीद पर ग्राहक 1.95 लाख रुपये बचा सकते हैं। अंत में दोनों वेरिएंट को अगर बिना मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के खरीदने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा।

Maruti Suzuki Jimny Discount In August 2024

कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए जिम्नी पर अगस्त 2024 में बंपर डिस्काउंट दिया है

2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव

भारत पहला मार्केट है जहां मारुति सुजुकी ने जिम्नी के 5-डोर वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसका उत्पादन गुरुग्राम प्लांट में किया जा रहा है और विदेशों में इस वेरिएंट का भारत से निर्यात भी शुरू हो गया है। मारुति सुजुकी जिम्नी जेटा और अल्फा वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसे आगे 6 ट्रिम्स में बांटा गया है। ऑफरोडिंग के लिए नई जिम्नी बहुत जोरदार विकल्प है जिसके साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4डब्ल्यूडी सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 2डब्ल्यूडी सिस्टम भी एसयूवी के साथ मुहैया कराया गया है।

End of Feed