Maruti Grand Vitara पर मिल रही तगड़ी छूट, त्योहारी सीजन से भी ज्यादा डिस्काउंट मिला

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपये तक छूट मिली है, वहीं इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहक 1.58 लाख तक बचा सकते हैं। इसके अलावा एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट पर आपको 1.38 लाख रुपये तक फायदा मिल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति ग्रैंड विटारा पर बंपर छूट
  • दिसंबर में ग्राहकों को बड़ा लाभ
  • 1.85 लाख रुपये तक बचा लेंगे

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: त्योहारी सीजन में कार निर्माताओं की बिक्री उम्मीद से बहुत कम रही है और इसके चलते कंपनियों का बकाया स्टॉक कई हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब लगभग सभी वाहन निर्माता साल खत्म होने से पहले अपना स्टॉक खत्म करना चाह रहे हैं। मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बढ़ाकर डिस्काउंट दिया है। ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपये तक छूट मिली है, वहीं इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहक 1.58 लाख तक बचा सकते हैं। इसके अलावा एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट पर आपको 1.38 लाख रुपये तक फायदा मिल रहा है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount

ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपये तक छूट मिली है

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दिखने में बहुत अच्छी एसयूवी है जिसके अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी है।

End of Feed