Maruti Suzuki Grand Vitara पर दिवाली के बाद भी बंपर डिस्काउंट, हाथ से जानें ना दें मौका

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बढ़ाकर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी पर 1.60 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर डिस्काउंट
  • 1.60 लाख रुपये तक कर पाएंगे सेविंग
  • त्योहारी सीजन के बाद भी मिला ऑफर

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: त्योहारी सीजन में कार निर्माताओं की बिक्री उम्मीद से बहुत कम रही है और इसके चलते कंपनियों का बकाया स्टॉक कई हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब लगभग सभी वाहन निर्माता साल खत्म होने से पहले अपना स्टॉक खत्म करना चाह रहे हैं। मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी पर त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी बढ़ाकर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी पर 1.60 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर मिला है। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने सीएनजी वेरिएंट पर 1.30 लाख रुपये तक छूट दी है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount

ंपनी सयूवी 1.60 ाख ुपये िस्काउंट िया

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दिखने में बहुत अच्छी एसयूवी है जिसके अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

End of Feed