ऑटो न्यूज़

इस तारीख से लगेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Auto Expo, धमाल मचाएंगे सभी ब्रांड

Auto Expo 2025 Dates: छह दिवसीय 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' अगले साल 17 से 22 जनवरी के बीच भारतमंडपम, यशोभूमि (भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र) द्वारका और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में एक साथ आयोजित किया जाएगा।

Image

ऐसा लगता है कि ऑटो एक्सपो भी हर साल आयोजित होगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 17 जनवरी से शुरू होगा ऑटो एक्सपो
  • एक साथ आयोजित किए जाएंगे 2 शो
  • दुनिया भर की गाड़ियां देखने को मिलेंगी

Auto Expo 2025 Dates: भारत की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी 'ऑटो एक्सपो' का आयोजन अगले साल 17 जनवरी से यहां भारत मोबिलिटी के तहत किया जाएगा। 'भारत मोबिलिटी' सभी तरह की गतिशीलता से जुड़ी व्यापार प्रदर्शनी को एक मंच पर लाने के लिए सरकार की पहल है। छह दिवसीय 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' अगले साल 17 से 22 जनवरी के बीच भारतमंडपम, यशोभूमि (भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र) द्वारका और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में एक साथ आयोजित किया जाएगा।

दूसरी सबसे बड़ी प्रदर्शनी

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो एक वार्षिक आयोजन है और ऐसा लगता है कि ऑटो एक्सपो भी हर साल आयोजित होगा। अब तक ऑटो एक्सपो का आयोजन दो साल में एक बार किया जाता था। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि यह इस खंड में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी।

शोकेस होंगे कई वाहन

इस मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कौन-कौन सी कारें और बाइक्स शोकेस होने वाली हैं इसकी लिस्ट भी कंपनियों ने जारी करना शुरू कर दिया है। सभी बड़ी से लेकर छोटी वाहन निर्माताओं के अलावा स्टार्टअप भी एक्सपो में कई दिलचस्प प्रोडक्ट शोकेस करते हैं। यहां शोकेस हुए वाहन आने वाले समय में भारतीय मार्केट में बेचे जाएंगे। इसके साथ ही ऑटो एक्सपो में कई कारें और बाइक्स लॉन्च भी की जाती हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article