Maruti Suzuki Swift पर दिसंबर में जोरदार डिस्काउंट, कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई

Maruti Suzuki Swift Discount: मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च की थी, अब कंपनी इसपर स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर दे रही है। नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक पर 60,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने स्विफ्ट सीएनजी पर दिसंबर 2024 में 55,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर डिस्काउंट
  • कंपनी ने शुरू किया स्टॉक क्लीयरेंस
  • कुछ समय पहले ही आई नई जनरेशन

Maruti Suzuki Swift Discount: भारत में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इतनी तेजी से बढ़ रही है कि मुकाबला तप के लाल हो गया है। हालात ये हैं कि हालिया लॉन्च कार पर भी वाहन निर्माता बड़े डिस्काउंट देने लगी हैं। मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च की थी, अब कंपनी इसपर स्टॉक क्लीयरेंस ऑफर दे रही है। नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक पर 60,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने स्विफ्ट सीएनजी पर पिछले महीने 35,000 रुपये डिस्काउंट दिया था, अब ये डिस्काउंट दिसंबर 2024 में बढ़कर 55,000 रुपये हो गया है।

New Maruti Swift Stock Clearance Offers

नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक पर 60,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है

फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ नया 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन के एसी पैनल्स और सेंटर कंसोल, नई केबिन थीम, आर्कमीज साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पूरी तरह नया डैशबोर्ड और कई सारे हाइटेक फीचर्स नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ दिए हैं। 2024 स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई ओ, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया गया है।

End of Feed