लॉन्च के 6 महीने में ही नई Maruti Swift पर बंपर Discount, और कैसा मौका चाहिए

2024 Maruti Suzuki Swift Discount: नई स्विफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 9.65 लाख रुपये तक जाती है। अब कंपनी ने जेडएक्सआई प्लस वेएंट पर 89,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। त्योहारी सीजन के बावजूद भारतीय वाहन मार्केट की बहार इस बार नदारद रही है, यही वजह है कि इस नई-नवेली कार पर इतना बड़ा डिस्काउंट दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन स्विफ्ट पर धांसू डिस्काउंट
  • लॉन्च हुए अभी 6 महीने भी नहीं हुए हैं
  • ग्राहकों के बीच बहुत पसंद की जाती है

2024 Maruti Suzuki Swift Discount: मारुति सुजुकी स्विफ्ट के लॉन्च को अभी 6 महीने भी नहीं हुए हैं और कंपनी ने इस सस्ती हैचबैक पर बंपर डिस्काउंट दिया है। नई स्विफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 9.65 लाख रुपये तक जाती है। अब कंपनी ने जेडएक्सआई प्लस वेएंट पर 89,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 55,000 रुपये नकद छूट, 19,000 रुपये डीलर डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जेडएक्सआई वेरिएंट पर 84,000 रुपये तक बचत होगी जिसमें कैश डिस्काउंट घटकर 50,000 रुपये हो जाता है।

New Maruti Suzuki Swift Discount

कंपनी ने ZXI+ वेएंट पर 89,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है

फुल पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ नया 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन के एसी पैनल्स और सेंटर कंसोल, नई केबिन थीम, आर्कमीज साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पूरी तरह नया डैशबोर्ड और कई सारे हाइटेक फीचर्स नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ दिए हैं। 2024 स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई ओ, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया गया है।

End of Feed