Maruti Suzuki Invicto पर पहली बार मिला डिस्काउंट, बंपर बचत कर सकेंगे ग्राहक

Maruti Suzuki Invicto Discount: कंपनी ने इस हाइब्रिड एमपीवी पर पहली बार 1.25 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया है। मारुति इंविक्टो के अल्फा वेरिएंट पर ग्राहक 1 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के जरिए खरीद पर ही इस डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी इंविक्टो पर बंपर ऑफर
  • 1.25 लाख रुपये तक सेविंग कर सकेंगे
  • पहली बार इस एमपीवी पर डिस्काउंट

Martuti Suzuki Invicto Discount: मारुति सुजुकी त्योहारी सीजन में अपनी कई कारों पर जोरदार डिस्काउंट दे रही है जिसमें कंपनी की सबसे महंगी एमपीवी इंविक्टो भी शामिल है। कंपनी ने इस हाइब्रिड एमपीवी पर पहली बार 1.25 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया है। मारुति इंविक्टो के अल्फा वेरिएंट पर ग्राहक 1 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के जरिए खरीद पर ही इस डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अल्फा वेरिएंट पर अलग से 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ये भी बता दें कि जेटा वेरिएंट पर आपको सिर्फ 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Maruti Suzuki Invicto Discount

मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के जरिए खरीद पर ही इस डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है

एसयूवी कर रहीं जोरदार प्रदर्शन

मारुति सुजुकी देश के एसयूवी सेगमेंट में जोरदार प्रदर्शन कर रही है जिसमें ग्रैंड विटारा, जिम्नी और फ्रॉन्क्स शामिल हैं। बता दें कि प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी इंविक्टो का मुकाबला इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस से जारी है जिनका मार्केट में दबदबा है। यहां और भी कई गाड़ियां पहले से इस मुकाबले में मौजूद हैं, लेकिन सालों से टोयोटा इनोवा के सामने कोई नहीं टिक पाया है। मारुति सुजुकी भी इस एमपीवी की बिक्री टोयोटा ब्रांड की कारों जितनी ही करना चा ह रही है, यही वजह है कि कंपनी ने इसपर जोरदार डिस्काउंट उपलब्ध कराया है।

End of Feed