ग्राहकों की नई फेवरेट Maruti Fronx पर बड़ा डिस्काउंट, मोटी बचत कर सकेंगे आप

Maruti Suzuki Fronx Discount: मारुति सुजुकी ने नवंबर 2024 में इस पैसा वसूल कार पर बड़ा डिस्काउंट दिया है। हालांकि ये छूट सिर्फ फ्रॉन्क्स टर्बो वेरिएंट पर ही उपलब्ध कराई है। मारुति सुजुकी ने कार के टर्बो वेरिएंट पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर डिस्काउंट
  • नवंबर 2024 में ग्राहकों को फायदा
  • सिर्फ टर्बो वेरिएंट पर होगी ये बचत

Maruti Suzuki Fronx Discount: ग्राहकों की नई फेवरेट मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स बन गई है और इसकी जोरदार डिमांड कंपनी को लगातार मिल रही है। महिंद्रा थार जैसी धाकड़ गाड़ी को 2 लाख बिक्री पूरी करने में 4 साल लगे, वहीं इसे 17 महीने में ही ये आंकड़ा पार कर लिया। अब मारुति सुजुकी ने नवंबर 2024 में इस पैसा वसूल कार पर बड़ा डिस्काउंट दिया है। हालांकि ये छूट सिर्फ फ्रॉन्क्स टर्बो वेरिएंट पर ही उपलब्ध कराई है। मारुति सुजुकी ने कार के टर्बो वेरिएंट पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है। इसके अलावा ग्राहकों को 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 43 हजार रुपये कीमत की वेलॉसिटी एडिशन एक्सेसरीज भी मुफ्त दी जाएंगी।

Maruti Suzuki Fronx

मारुति सुजुकी ने कार के टर्बो वेरिएंट पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है

Maruti Suzuki Fronx ADAS

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स भारतीय मार्केट में खासी पॉपुलर हो चुकी है और हाल में इसे जापान में भी लॉन्च किया गया है। अब इस किफायती और पैसा वसूल कार को ADAS सूट के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे साफ है कि कंपनी अब इस धाकड़ सेफ्ट फीचर वाला वेरिएंट भारत लाया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी 2025 की शुरुआती में ADAS और हाइब्रिड इंजन के साथ नई फ्रॉन्क्स भारत में लॉन्च करेगी। हालिया स्पाय फोटो में कार की अगली ग्रिल पर ADAS सेंसर नजर आया है, यानी ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश कर सकती है।

End of Feed