मारुति सुजुकी ने वैगनआर पर दिए दमदार त्योहारी ऑफर्स, जानें कितनी बचत होगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 9, 2023, 10:35 PM IST

Maruti Suzuki ने नवंबर 2023 में ग्राहकों की चहेती WagonR पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इसमें 25,000 रुपये तक नकद छूट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी वैगनआर पर त्योहारी छूट
  • नवंबर 2023 में 49,000 रुपये सस्ती हुई
  • हाल में कार की 30 लाख यूनिट बिकीं

Maruti Suzuki WagonR Discount: मारुति सुजुकी की वैगनआर हैचबैक दिसंबर 1999 में लॉन्च के बाद से आज तक ग्राहकों की पसंदीदा कारों में एक बनी हुई है। ये पूरी तरह पैसा वसूल कार है जो केबिन स्पेस और फीचर्स में भी जोरदार है। त्योहारी सीजन में कंपनी ने इस कार पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जिनका फायदा 30 नवंबर तक उठाया जा सकता है। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑफर्स में 25,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

Maruti Suzuki Wagonr Festive Discounts

त्योहारी सीजन में कंपनी ने इस कार पर 49,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है

34 से ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

End of Feed