ऑटो न्यूज़

Hyundai Creta को टक्कर देने Maruti ला रही सुजुकी एस्कूडो! कल भारत में होगी लॉन्च, जानें कीमत

Maruti Suzuki New SUV Launch on September 3: मारुति सुजुकी एस्कूडो SUV को 3 सितंबर यानी कल को भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह SUV कंपनी की Arena डीलरशिप से बेची जाएगी और इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसकी कीमत 12 लाख के आसपास हो सकती है। यहां हम इसके स्पेसिफिकेशन बता रहे हैं।

Image

Maruti Suzuki New SUV (image-Maruti)

Maruti Suzuki Escudo Launch Date: यदि आप मारुति कार के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी कल यानी 3 सितंबर को एक नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम Maruti Escudo SUV हो सकता है। कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है जिसमें टेललाइट डिजाइन की झलक दिखाई गई है। 3 सितंबर 2025 को लॉन्च होने वाली यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate जैसी SUVs को टक्कर देगी। इस SUV की खास बात यह है कि यह Brezza और Grand Vitara के बीच पोजीशन होगी। यानी कि इसकी कीमत Grand Vitara से कम हो सकती है।

मारुति सुजुकी एस्कूडो: कल होगी लॉन्चिंग

Maruti Suzuki इस SUV को 3 सितंबर यानी कल को भारतीय बाजार में पेश करेगी। यह SUV कंपनी की Arena डीलरशिप से बेची जाएगी और इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन किया जाएगा। इससे यह सीधे Creta और अन्य मिड साइज SUVs की रेंज में शामिल हो जाएगी। इसकी कीमत 12 लाख रुपये हो सकती है।

मारुति सुजुकी एस्कूडो: डिजाइन और टीजर में दिखी झलक

टीजर इमेज में SUV की LED टेल लाइट्स नजर आई हैं जिनमें 3D डिजाइन, सेंट्रल ब्रेक लैंप और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। टेललाइट का डिजाइन ‘बूमरैंग’ स्टाइल में है, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV Grand Vitara से ज्यादा स्पेस और बड़े सीट्स के साथ आ सकती है। चर्चा यह भी है कि कंपनी इसे 3-रो सीटिंग लेआउट के साथ पेश कर सकती है, जिससे यह फैमिली-फ्रेंडली विकल्प साबित होगी।

मारुति सुजुकी एस्कूडो: इंजन और परफॉर्मेंस

ये नई SUV 1.5 लीटर K15 नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। इसमें CNG वेरिएंट का विकल्प भी दिया जा सकता है। इंजन का आउटपुट पेट्रोल वर्जन में 100hp और CNG वर्जन में 88hp रहने की संभावना है।

मारुति सुजुकी एस्कूडो: फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

Hyundai Creta को देगी टक्कर

यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर देने वाली है। इसके अलावा यह एसयूवी Kia Seltos, Tata Curvv, Honda Elevate और MG Astor जैसी लोकप्रिय SUVs से मुकाबला करेगी। Maruti का मकसद इस लॉन्च से मिड साइज SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article