Maruti Suzuki मानेसर प्लांट के प्रोडक्शन का आंकड़ा 1 करोड़ पार, 18 साल में किया कारनामा

Maruti Suzuki Manesar Plant Production Milestone: मारुति सुज़ुकी ने अपने मानेसर प्लांट में 1 करोड़ गाड़ियो के कुल उत्पादन की उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही, सुज़ुकी की ग्लोबल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों में मारुति सुज़ुकी के मानेसर प्लांट ने सबसे तेज़ गति से सिर्फ़ 18 साल में यह मुकाम हासिल किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति के मानेसर प्लांट का कारनामा
  • 18 साल में बना डाले 1 करोड़ वाहन
  • देशी ग्राहकों की पहली पसंद ये ब्रांड

Maruti Suzuki Manesar Plant Production Milestone: मारुति सुज़ुकी ने अपने मानेसर प्लांट में 1 करोड़ गाड़ियो के कुल उत्पादन की उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही, सुज़ुकी की ग्लोबल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों में मारुति सुज़ुकी के मानेसर प्लांट ने सबसे तेज़ गति से सिर्फ़ 18 साल में यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा, "इस विशिष्ट मुकाम पर पहुंचने के लिए हमारे ग्राहकों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मैं अपने सभी सहकर्मियों, बिज़नेस पार्टनर्स के साथ ही भारत सरकार को उनके लगातार समर्थन के लिए भी धन्यवाद देता हूं।"

Maruti Suzuki Manesar Plant 1 Crore Production

मानेसर प्लांट ने सबसे तेज़ गति से सिर्फ़ 18 साल में यह मुकाम हासिल किया है

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार

उन्होंने आगेकहा, "मानेसर प्लांट में 1 करोड़ कुल उत्पादन का आंकड़ा पार करना भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और 'मेक इन इंडिया' जैसे विशाल राष्ट्रीय लक्ष्य को लेकर हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमने शुरुआत से ही कॉम्पोनेंट्स की स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान दिया, इसके साथ ही कंपनी भारत में एक विशाल सप्लाई चेन को स्थापित करने में सफल रही है। अपनी विशाल मैन्युफैक्चरिंग इकाईयों के द्वारा हम लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्रदान कर पाए हैं। अपनी सप्लाई चेन से जुड़े साझेदारो के साथ, हम आगे भी भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग को आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने में योगदान देते रहेंगे।"

End of Feed