ऑटो न्यूज़

2023 Maruti Ignis को मिले महंगी कार वाले फीचर्स, अब भी बजट में कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 14, 2023, 02:49 PM IST

Maruti Suzuki ने 2023 इग्निस हैचबैक लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस कार के सभी वेरिएंट्स में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट दिए हैं.

Image

ये एसयूवी नुमा हैचबैक अब BS6 Phase-II And RDE ईंधन नियमों के अनुकूल हो गई है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इग्निस को मिले प्रीमियम फीचर्स
  • ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट
  • 2023 मॉडल है फुल पैसा वसूल

2023 Maruti Suzuki Ignis: मारुति सुजुकी ने मार्केट में नई इग्निस लॉन्च कर दी है और 2023 मॉडल के साथ कंपनी ने खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं. कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये रखी गई है और कम बजट की ये कार प्रीमियम फीचर्स के साथ बेची जा रही है. देश के ग्राहकों को बीच खासी पसंद की जाने वाली ये एसयूवी नुमा हैचबैक अब बीएस6 ईंधन नियमों के दूसरे चरण यानी आरडीई के अनुकूल हो गई है. इसके अलावा कंपनी ने नई इग्निस के सभी वेरिएंट्स में अलग से कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं.

कितनी बढ़ी नई कार की कीमत

नए ईंधन नियमों के हिसाब से बदलाव और अलग से सेफ्टी फीचर्स देनने के बदले में मारुति सुजुकी ने इस किफायती कार की कीमत में भी इजाफा किया है. अब नई इग्निस 27,000 रुपये तक महंगी हो गई है. 5.82 लाख रुपये से शुरू होने वाली नई इग्निस की कीमत टॉप मॉडल अल्फा एएमटी डुअल-टोन वेरिएंट के लिए 8.01 लाख रुपये तक जाती है.

2023 इग्निस को मिले कई नए फीचर्स

मारुति सुजुकी ने 2023 इग्निस के साथ अब कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़ दिए हैं जो कार के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए गए हैं. इन फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं. इंजन की बात करें तो यहां पहले जैसा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिला है जो 82 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस किया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article