ग्राहकों की चहेती Baleno का नया Regal Edition लॉन्च, जानें किस कीमत पर क्या मिलेगा

Maruti Suzuki Baleno Regal Edition: मारुति सुजुकी ने बलेनो प्रीमियम हैचबैक का रीगल एडिशन लॉन्च कर दिया है। पहले से इसकी जोरदार बिक्री भारत में जारी है, अब इसका स्पेशल एडिशन बिक्री में और भी इजाफा कर सकता है। ये स्पेशल एडिशन बलेनो के साथ एक एक्सेसरीज का पैकेज है जो इस प्रीमियम हैचबैक को खास यानी स्पेशल लुक देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति बलेनो रीगल एडिशन लॉन्च
  • एक्सेसरीज पैकेज से सजेगी बलेनो
  • त्योहारी सीजन के लिए पेश किया

Maruti Suzuki Baleno Regal Edition: मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन के लिए ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर बलेनो प्रीमियम हैचबैक का रीगल एडिशन लॉन्च कर दिया है। पहले से इसकी जोरदार बिक्री भारत में जारी है, अब इसका स्पेशल एडिशन बिक्री में और भी इजाफा कर सकता है। ये स्पेशल एडिशन बलेनो के साथ एक एक्सेसरीज का पैकेज है जो इस प्रीमियम हैचबैक को खास यानी स्पेशल लुक देता है। कार के ग्रिल अपर गार्निश, फ्रंट अंडरबॉडी स्पॉइलर, फॉगलैंप गार्निश, रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर, बैक डोर गार्निश, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइसर्स जैसे फिनिश दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Baleno Regal Edition

ये स्पेशल एडिशन बलेनो के साथ एक एक्सेसरीज का पैकेज है

केबिन में क्या कुछ नया मिला

मारुति सुजुकी बलेनो के रीगल एडिशन का केबिन भी कुछ खास फिनिश पर तैयार किया गया है। इसमें ग्राहकों को नए सीट कवर्स, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, विंडो कर्टन्स और ऑल वेदर 3डी फ्लोर मैट्स भी दिए गए हैं। चार पैकेज में इन एक्सेसरीज को बांटा गया है जिनमें अल्फा, जेटा, डेल्टा और सिग्मा शामिल हैं। ये पैकेज बलेनो के किसी भी वेरिएंट के लिए उपलब्ध हैं, यानी अल्फा वेरिएंट खरीदने वाला ग्राहक सिग्मा पैकेज भी चुन सकता है। बलेनो के सीएनजी और ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी इस पैकेज को चुना जा सकता है।

End of Feed