ऑटो न्यूज़

2023 Maruti Ignis को मिले प्रीमियम कार वाले फीचर्स, कीमत अब भी बस इतनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2023, 02:04 PM IST

Maruti Suzuki ने भारत में 2023 Ignis लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने नई इग्निस के सभी वेरिएंट्स में अब नए सेफ्टी फीचर्स दिए हैं और कीमत भी बढ़ा दी है.

Image

कंपनी ने नई इग्निस के सभी वेरिएंट्स में अलग से कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 मारुति सुजुकी इग्निस लॉन्च
  • 5.82 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आई

Maruti Suzuki 2023 Ignis: मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारों में एक इग्निस का 2023 मॉडल कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये रखी गई है. देश के ग्राहकों को बीच खासी पसंद की जाने वाली ये एसयूवी नुमा हैचबैक अब बीएस6 ईंधन नियमों के दूसरे चरण यानी आरडीई के अनुकूल हो गई है. इसके अलावा कंपनी ने नई इग्निस के सभी वेरिएंट्स में अलग से कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं.

कितनी बढ़ी नई कार की कीमत

नए ईंधन नियमों के हिसाब से बदलाव और अलग से सेफ्टी फीचर्स देनने के बदले में मारुति सुजुकी ने इस किफायती कार की कीमत में भी इजाफा किया है. अब नई इग्निस 27,000 रुपये तक महंगी हो गई है. 5.82 लाख रुपये से शुरू होने वाली नई इग्निस की कीमत टॉप मॉडल अल्फा एएमटी डुअल-टोन वेरिएंट के लिए 8.01 लाख रुपये तक जाती है.

2023 इग्निस को मिले कई नए फीचर्स

मारुति सुजुकी ने 2023 इग्निस के साथ अब कई नए सेफ्टी फीचर्स जोड़ दिए हैं जो कार के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए गए हैं. इन फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं. इंजन की बात करें तो यहां पहले जैसा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिला है जो 82 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस किया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article