भारत में बिक नहीं रही, UAE के मार्केट में सुपरहिट हुई Maruti Suzuki Jimny; 6 महीने की वेटिंग

Maruti Suzuki Jimny Superhit In UAE: डीलरशिन ने कन्फर्म किया है कि इस एसयूवी पर वेरिएंट के हिसाब से फिलहाल 1 से 6 महीने तक वेटिंग ग्राहकों को दी जा रही है। हालांकि जिम्नी 5 डोर मॉडल के मुकाबले UAE में 3 डोर मॉडल की बिक्री ज्यादा हो रही है। इस मॉडल के कुछ वेरिएंट तो 1 साल की वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी जिम्नी UAE में सुपरहिट
  • 6 महीने की वेटिंग पर बिक रही SUV
  • 3 डोर मॉडल की वहां जोरदार डिमांड

Maruti Suzuki Jimny Superhit In UAE: मारुति सुजुकी की जिम्नी ऑफरोडर भारत में भले की कम ग्राहकों को पसंद आई हो, लेकिन UAE में ये सुपरहिट हो चुकी है। UAE के मार्केट में मारुति सुजुकी जिम्नी के 3 डोर और 5 डोर मॉडल बेचे जा रहे हैं। वहां की डीलरशिन ने कन्फर्म किया है कि इस एसयूवी पर वेरिएंट के हिसाब से फिलहाल 1 से 6 महीने तक वेटिंग ग्राहकों को दी जा रही है। हालांकि जिम्नी 5 डोर मॉडल के मुकाबले UAE में 3 डोर मॉडल की बिक्री ज्यादा हो रही है। इस मॉडल के कुछ वेरिएंट तो 1 साल की वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं।

Maruti Suzuki Jimny UAE

जिम्नी 5 डोर मॉडल के मुकाबले UAE में 3 डोर मॉडल की बिक्री ज्यादा हो रही है

अगस्त में बंपर डिस्काउंट

भारत में कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए जिम्नी पर अगस्त 2024 में बंपर डिस्काउंट दिया है। इस एसयूवी के अल्फा वेरिएंट को मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के अंतर्गत खरीदने पर पूरी 2.50 लाख रुपये की बचत होगी। इसके साथ ही जिम्नी के जेटा वेरिएंट की इसी फाइनेंस द्वारा खरीद पर ग्राहक 1.95 लाख रुपये बचा सकते हैं। अंत में दोनों वेरिएंट को अगर बिना मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस के खरीदने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा।

End of Feed