ऑटो न्यूज़

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सिंगल डिजिट बढ़ोतरी चाह रही अशोक लेलैंड, अभी इतनी हिस्सेदारी

Ashok Leyland Sales Target: अशोक लेलैंड के अध्यक्ष (एमएचसीवी) संजीव कुमार ने कहा कि इस खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है और वह इस श्रेणी में दूसरे नंबर की कंपनी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चालू वित्त वर्ष में एमएचसीवी श्रेणी में एकल अंक की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

Image

इस खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 30% है और वह इस श्रेणी में दूसरे नंबर की कंपनी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक लेलैंड को बिक्री में बढ़त की आस
  • कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 30 %
  • एमएचसीवी श्रेणी में दूसरे नंबर की कंपनी

Ashok Leyland Sales Target: अशोक लेलैंड का एमएचसीवी खंड में एक अंकीय वृद्धि का लक्ष्य अग्रणी वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड चालू वित्त वर्ष 2024-25 में मध्यम व भारी वाणिज्यिक वाहन (एमएचसीवी) कारोबार में एक अंकीय वृद्धि हासिल करना चाहती है। अशोक लेलैंड के अध्यक्ष (एमएचसीवी) संजीव कुमार ने कहा कि इस खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है और वह इस श्रेणी में दूसरे नंबर की कंपनी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम चालू वित्त वर्ष में एमएचसीवी श्रेणी में एकल अंक की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

बाजार हिस्सेदारी 25 प्रतिशत

अर्थव्यवस्था में तेजी आने के साथ ही हम मजबूत वाणिज्यिक वाहन (सीवी) बाजार की उम्मीद कर रहे हैं।’’ कुमार ने कहा कि अशोक लेलैंड के लिए पूर्वी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है। वहीं एमएचसीवी खंड कंपनी के कुल राजस्व में करीब 60 प्रतिशत का योगदान देता है। एमएचसीवी के अंतर्गत यात्री वाहन श्रेणी में कंपनी देश में 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ बस खंड में अग्रणी है।

बुनियादी ढांचे का समर्थन महत्वपूर्ण

कुमार ने कहा कि कंपनी तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) तथा हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे का समर्थन महत्वपूर्ण है।’’ कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘ ट्रकों के लिए ऐसी कोई सब्सिडी नहीं है, इसलिए इन वाहनों के इलेक्ट्रिक संस्करण के लिए यह व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य प्रस्ताव नहीं है।’’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article